नागौर: कृषि विज्ञान केन्द्र अठियासन में आयोजित किया गया किसान सम्मान समारोह
Nagaur, Nagaur | Feb 24, 2025 कृषि विज्ञान केन्द्र अठियासन में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार को दोपहर दो बजे जिला कृषि विज्ञान केन्द्र में जिला स्तरीय किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के किसान शामिल हुए। इस दौरान कृषि उप निदेशक हरीश मेहरा ने कहा कि जैविक खेती करके ही हमारे स्वास्थ्य को सुधारा जा सकता है।