नागौर: कालड़ी के बेटों के खिलाफ पिता ने श्रीबालाजी थाने में दी रिपोर्ट
Nagaur, Nagaur | Feb 23, 2025 बेटों के खिलाफ पिता ने श्रीबालाजी थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने देर शाम आठ बजे प्रेस नेाट जारी कर बताया कि श्रीबालाजी थाने में एक पिता ने बेटों के खिलाफ रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार कालड़ी निवासी हरूराम पुत्र बालूराम जाट ने रिपोर्ट दी है कि उनके बेटे चम्पाराम, पन्नाराम, पुरखाराम, पूर्णाराम सहित अन्य उन्हें भरण पोषण नहीं दे रहे हैं।