नागौर: गोवा के लोगों ने पंचायत में परिसीमन को लेकर जताया विरोध, उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | Feb 24, 2025 पंचायत में परिसीमन को लेकर गोवा के लोगों ने जताया विरोध। सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे ग्राम गोवाखुर्द के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके गांव को ग्राम पंचायत कुमारी में ही रखा जाए। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनका गांव कुमारी पंचायत के अंतर्गत आता है। अब नए सिरे से पंचायतों का पुनर्गठन किया जा रहा है।