*जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित*
**बिलासपुर।** शिवाजी प्रेस क्लब की ओर से वरिष्ठ पत्रकार **श्री रविंद्र चौहान जी** के सुपुत्र **श्री रुधर प्रताप जी** के जन्मदिन के उपलक्ष्य में **पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, बिलासपुर** में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में **वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी जी** ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी जी ने अपने साथियों एवं शिवाजी प्रेस क्लब के सदस्यों के साथ पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर पौधरोपण करना समाज को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने **श्री रुधर प्रताप जी** को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।