#सरसावा रेलवे स्टेशन पर 32 ट्रेनों का होगा अस्थाई स्टॉपेज, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
उत्तर रेलवे ने सहारनपुर अंबाला रेल मार्ग स्थित सरसावा रेलवे स्टेशन पर 32 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का तीन दिनों तक एक मिनट का अस्थाई स्टॉपेज दिए जाने की घोषणा की है।
रेलवे ने राधा स्वामी सत्संग में आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्रद्धांलुओं की मांग को स्वीकार करते हुए करीब 32 ट्रेनों का न केवल अस्थाई स्टॉपेज दिया है, बल्कि कुछ ट्रेनों का ठहराव आरंभ कर दिया है।
जबकि बाकी एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों का सरसावा स्टेशन पर ठहराव 31 अगस्त से 2 सितंबर तक किया जायेगा। रेलवे ने जिन ट्रेनों को सरसावा स्टेशन पर अस्थाई स्टापेज दिया है, उनमें गाड़ी संख्या 15063 रामनगर चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 14816 योग नगरी ऋषिकेश श्री गंगानगर एक्सप्रेस, 12053 हरिद्वार अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14523 भागलपुर अंबाला कैंट, 14521 दिल्ली अंबाला एक्सप्रेस, 14681 दिल्ली जालंधर सुपर फास्ट, 14887 योग नगरी ऋषिकेश वाडमेर एक्सप्रेस, 12903 बांद्रा अमृतसर गोल्डन टैंपल मेल, 14888 बाडमेर ऋषिकेश एक्सप्रेस, 14815 श्रीगंगानगर योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 12054 अमृतसर हरिद्वार एक्सप्रेस, 15012 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस, 12232 चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट, 12904 अमृतसर बांद्रा मेल आदि शामिल है।