उधवा: पूर्वी उधवा दियारा पंचायत सचिवालय में पलाशगाछी सीएलएफ की वार्षिक आमसभा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
उधवा प्रखंड के पूर्वी उधवा दियारा पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को पलाशगाछी आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा की बैठक हुई। इस दौरान मुखिया सोबिनुर बीबी,पंचायत सहायक नाहिद खातून,वार्ड सदस्य,सीसी मैनुअल सोरेन व आईपीआरपी सुनीता मुर्मू सहित अन्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।