दमयंती नगर: सिंगपुर में सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला काले हिरण का शव, शिकार की आशंका, जांच के लिए विसरा देहरादून भेजा गया
दमोह सिंगपुर में एक नर काले हिरण का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और विसरा जांच के लिए देहरादून भेजा है। डीएफओ ईश्वर जरांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत हृदयाघात से प्रतीत हो रही है। वन अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।