भिंड नगर: भिंड कलेक्टर केएल मीणा ने शेरपुर में स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल पोषण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर, भिण्ड ने शुक्रवार को लगभग 4 बजे ग्राम शेरपुर का निरीक्षण कर उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, शासकीय हाईस्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा कर शासन की योजनाओं के वास्तविक लाभ की पुष्टि की।