कोटा पुलिस में कार्रवाई से मचा हड़कंप, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने शिकायतों पर लिया एक्शन, नांता और भीमगंजमंडी थाने के पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
कोटा। शहर पुलिस महकमे में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई है। सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।
कार्रवाई की जद में नांता थाने में तैनात हेड कांस्टेबल तिलक चौधरी और भीमगंजमंडी थाने के कांस्टेबल मोहित जाट आए हैं। दोनों को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए गए हैं।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों पर अधिकारियों की नजर बनी हुई
Ladpura, Kota | Nov 12, 2026