औरंगाबाद के गोह में श्रीकृष्णा सामाजिक सेवा संघ द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए तेजस्वी यादव. इस दौरान हर्षोल्लास से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण जी से प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि, उन्नति-प्रगति और आनंद की मंगलकामना की तथा क्षेत्रवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
उन्होंने लिखा भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेश और उपदेश को हमें आज के इस दौर में आत्मसात करने की अत्यधिक आवश्यकता है।कंस सी क्रूर बिहार की डबल इंजन सरकार से आज हर व्यक्ति दुखी है। एनडीए सरकार प्रदत्त बेरोजगारी रूपी बुराई, अपराध रूपी अधर्म, भ्रष्टाचार रूपी भस्मासुर, महंगाई रूपी मारामारी, बलात्कार जैसे अत्याचार का नाश करना जनहित में जरूरी है।
#Krishna #janmashtami #RJD #TejashwiYadav