जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हंगामा, डॉक्टर-स्टाफ से अभद्रता; CCTV में कैद हुई घटना
छतरपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे सुमित मिश्रा उर्फ लकी द्वारा ड्यूटी डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ के साथ कथित रूप से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने के साथ अस्पताल की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। घटना अस्पताल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर