मढ़ौरा: गवंद्री में जमीनी विवाद को लेकर अधेड़ के साथ मारपीट, अनुमंडल अस्पताल में हुआ इलाज
Marhaura, Saran | Sep 14, 2026 गवंद्री कें जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक अधेड़ व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया जिसका ईलाज अनुमंडल अस्पताल मढ़ौरा में जारी है। घायल व्यक्ति गवंद्री निवासी रंगीला राय ने सोमवार की सुबह ग्यारह बजे बताया कि गैर मजरुआ जमीन पर आवागमन को लेकर मेरे ही गांव के लोगों के द्वारा मारपीट किया गया है।