कोरांव: नगर पंचायत अध्यक्ष ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की हकीकत परखी, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
नगर पंचायत कोरांव के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने शुक्रवार शाम 5 से 6 बजे तक विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर में चल रहे सड़क, नाली और पेयजल पाइपलाइन जैसे विकास कार्यों का औचक जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष केसरी ने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर का चहुमुखी विकास हो सके।