लोहंडीगुडा: कोरिया की घटना पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा- प्रदेश में रेत माफिया हावी
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा पूरे प्रदेश में सरकार के संरक्षण में रेत माफिया हावी हो गए हैं और पूरे रेत अवैध उत्खनन भारतीय जनता पार्टी के नेता चला रहे हैं। उनके संरक्षण में चल रहा है।जिस तरह कल कोरिया की घटना में एक परिवार को गाड़ी के अंदर बंद करके जला दिया जाता है और दो लोगों की मौत हुई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।