भीलवाड़ा: गर्मी के मौसम और जनहित व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने ली जरूरी बैठक, सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाने वालों पर लगेगी पेनल्टी
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आमजन को राहत एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध पेनल्टी की कार्रवाई करने को कहा।