पीरो: चरपोखरी में बीडीओ और सीओ का तबादला
Piro, Bhojpur | Jul 2, 2026 प्रशासनिक फेरबदल के तहत चरपोखरी प्रखंड में बीडीओ एवं अंचल अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। गुरुवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान बीडीओ मोनिका कुमारी का स्थानांतरण वैशाली जिले के देसरी प्रखंड में किया गया है। वहीं, चरपोखरी प्रखंड के नए बीडीओ के रूप में कुमार विमलादित्य को पदस्थापित किया गया है।