ओबरा: ओबरा विधायक और उत्तरप्रदेश समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोड़ ने कार्यालय पर जनता दरबार लगाया, सुनी समस्याएं
जनपद सोनभद्र के ओबरा विधानसभा के विधायक एवं उत्तरप्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने विधानसभा कार्यालय पर गुरुवार की सुबह जनता दरबार में आए हुए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा।