विकासखंड द्वारीखाल के डाडामंडी क्रीड़ा स्थल में सोमवार को तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शरद एवं शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह राणा, विनोद गर्ग, अमित पोखरियाल, दिनेश नेगी और खंड शिक्षा अधिकारी खुशाल सिंह टोलिया विशिष्ट अतिथि रहे।