दतिया नगर: पंडोखर पुलिस ने किया चोरियों का खुलासा, एडिशनल एसपी सुनील कुमार शिवहरे ने दी जानकारी, ₹21 लाख का सामान जब्त
दतिया जिले के पंडोखर थाना पुलिस ने उल्लेखनीय कार्रवाई करते हुए करीब 21 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद कर दो सनसनीखेज चोरियों का सोमवार शाम 06 बजे खुलासा किया है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्राप्त हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे ने सोमवार शाम 05 बजे जानकारी दी है।