सहदेई बुजुर्ग: सुलतानपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में 24 दिनों का मार्शल आर्ट प्रशिक्षण समाप्त, छात्राओं को आत्मरक्षा सिखाई गई
सहदेई बूजुर्ग प्रखण्ड के उच्च माध्यमिक विद्यालय सुलतानपुर में छात्राओं को आत्मरक्षा को लेकर आयोजित चौबीस दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का समापन हो गया।बताया गया कि बिहार शिक्षा परियोजना वैशाली की ओर से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के आदेश पर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय सुलतानपुर की छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया।