इटकी: इटकी में 29 अगस्त को निकलेगा चेहल्लुम का जुलूस
Itki, Ranchi | Aug 18, 2024 इटकी में 29 अगस्त को पारंपरिक तरीके चेहल्लुम का जुलूस निकाला जाएगा। यह निर्णय इमामबाड़ा कार्यालय में सेंट्रल मुहर्रम कमेटी की बैठक में लिया गया। 28 अगस्त की रात विभिन्न अखाड़ा द्वारा जुलूस निकाला जाएगा। वहीं 29 अगस्त को दर्जनों गांव अखाड़ा झंडा, अस्त्र-शस्त्र, तासा बैंड सहित अन्य वाद्ययंत्रों के साथ हजारों लोग जुलूस में शामिल होंगे।