धौलपुर: धौलपुर में नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू, मूर्तिकारों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं का निर्माण शुरू किया
धौलपुर में कल से शुरू हो रहे नवरात्रि महोत्सव को लेकर मंदिरों और बाजारों में माता रानी के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। मूर्तिकार ओमप्रकाश हाथों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का निर्माण कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ और घर-घर घट स्थापना की तैयारियां देखी जा रही हैं।