बहराइच: घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती
बच्चे की मां ने बताया थाना बौंडी क्षेत्र के घुरदेवी गांव में दोपहर लगभग 12 बजे घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची आवारा कुत्ते के हमले का शिकार हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश की 5 वर्षीय पुत्री 'प्रिंसी' अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और मासूम के चेहरे व माथे पर गंभीर चोटें पहुँचाईं।
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया। बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज बहराइच की इमरजेंसी में भर्ती कराया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।
Bahraich, Bahraich | Oct 18, 2026