मानपुर: सिगुड़ी मोड़ के पास ज्वालामुखी सगमनिहा जंगल में हुई अंधी हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, दो गिरफ्तार
Manpur, Umaria | May 20, 2026 थाना मानपुर पुलिस ने सिगुड़ी मोड़ के पास ज्वालामुखी सगमनिहा के जंगल मे हुई अंधी हत्या का 48 घण्टे मे खुलासा किया है और हत्या मे शामिल दो विधि विरुद्ध बालको को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम ने विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लेकर घटना में प्रयुक्त चाकू, टेप एवं मोबाइल बरामद किया है।