दरभंगा: महादलित टोलो मे उत्साह के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस,चयनित महादलित समुदाय के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति करेंगे ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2026 के अवसर पर जिले के विभिन्न महादलित टोलों एवं बस्तियों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दरभंगा जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित महादलित समुदाय के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा संबंधित चयनित सार्वजनिक स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार की शाम 5 30 बजे दी गई