संडीला: अतरौली क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन सर्व समाज ने किया धरना
अतरौली क्षेत्र में लगातार बनी हुई बिजली समस्या को लेकर शनिवार को भारतीय किसान मजदूर यूनियन सर्व समाज के बैनर तले किसानों और स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। धरने में बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और उपभोक्ता शामिल हुए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।