कुरई: किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू सिवनी पहुंचे, जली गेहूं की फसल का लिया जायजा
Kurai, Seoni | Apr 10, 2026 किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी) इंद्रजीत सिंह शंखू रीवा से सिवनी पहुंचे, जहां जिला कार्यालय में डॉ. राजकुमार सनोडिया और साथियों ने उनका स्वागत किया। शुक्रवार को बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद शंखू भंडारपुर पंचायत पहुंचे और ग्रामीणों की जली गेहूं की फसल का जायजा लिया।