पटियाली: पटियाली सेंट के.एम. इंटर कॉलेज में मातृ दिवस पर भावुक हुए लोग, महाराणा प्रताप जयंती पर हुई प्रतियोगिताएं
पटियाली कस्बा स्थित सेंट के.एम. इंटर कॉलेज में शनिवार को मातृ दिवस श्रद्धा और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने गीत, कविता, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मां के त्याग और ममता का भावपूर्ण चित्रण किया। कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति का सम्मान भी किया गया। वहीं महाराणा प्रताप जयंती पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता हुई।