मथुरा: गांव खायरा में 10 वर्षों से बंद पड़े RO प्लांट को लेकर ग्रामीणों ने सांसद हेमा मालिनी का किया विरोध
छाता के गांव खायरा में लाखों रुपए की सांसद निधि से लगाया गया आरो प्लांट पिछले 10 वर्षों से बंद पड़ा है लापरवाही के चलते ग्रामीण खारे पानी से जूझना पड़ रहा है मीठे पानी का लोभ देने के लिए सांसद हेमा मालिनी ने 10 वर्ष पहले आरो प्लांट का शुभारंभ किया था 1 साल के बाद आरो खराब हो गया तभी से वह बंद पड़ा है और ग्रामीण खारे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं ।