मथुरा: बाँके बिहारी मंदिर में गुजरात के श्रद्धालुओं के साथ मारपीट, बुजुर्ग महिला बेहोश, मची चीख-पुकार
बांके बिहारी मंदिर में सोमवार दोपहर को दर्शन के दौरान गुजरात के श्रद्धालु के साथ मंदिर में मारपीट हो गयी। गुजरात के जामनगर से आई बुजुर्ग प्रमिला ने बताया कि दर्शन के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें धक्का दिया, उनके पुत्र शैलेश ने धक्का दे रहे लोगों से विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की, इस बीच महिला गिरकर बेहोश हो गयी, पुलिस ने महिला का मेडिकल करा जांच शुरू कर दी।