रसूलाबाद: सुजानपुर गांव में जहरीले कीड़े के काटने से दो वर्षीय मासूम की हालत बिगड़ी, सीएचसी में उपचार के बाद हैलट रेफर किया गया
रसूलाबाद क्षेत्र के सुजानपुर गांव में घर के पास खेल रही दो वर्षीय मासूम बच्ची को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया।कीड़े के काटने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी परिजन उपचार के बाद आनन-फानन में बच्ची को सीएचसी रसूलाबाद लेकर पहुंचे।जहां डॉ. सौरभ शाक्य ने बच्ची का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया