जांजगीर: जांजगीर चांपा के कलेक्टर ने दो आरोपियों को जिला बदर किया, एक साल तक 6 जिलों में प्रवेश पर रोक
जांजगीर-चांपा में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जन्मेजय महोबे ने दो आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर की गई।जिला दंडाधिकारी ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए।