मंडला: भाजपा ने मनाया जीत का जश्न, जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को बांटी झालमुरी
Mandla, Mandla | May 4, 2026 भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में मिली जीत के बाद जिला कार्यालय में उत्साह के साथ जश्न मनाया। सोमवार को 5 बजे कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का उत्सव मनाया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच झालमुरी वितरित की और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।