कोडरमा: झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का राज्य सम्मेलन संपन्न, शैलेन्द्र कुमार तिवारी बने राज्य महामंत्री
झारखंड चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चतुर्थ राज्य सम्मेलन रविवार को जगन्नाथ जैन महाविद्यालय, झुमरीतिलैया के सभागार में संपन्न हो गया. राज्य भर से आये 500 से ज्यादा स्वास्थ्य प्रतिनिधियों के बीच प्रदेश अध्यक्ष रामबचन सिहं ने झंडोत्तोलन कर सम्मेलन की शुरुआत की. जहां गगनभेदी नारों के बीच केन्द्रीय नेताओं व प्रतिनिधियों ने शहीद बेदी पर पुष्पांजलि दी।