कोडरमा: स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 को लेकर कोडरमा प्रखंड में कार्यशाला का आयोजन
कोडरमा प्रखंड सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती सुमन द्वारा प्रतिभागियों को विषय से संबंधित व्यापक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।