कोडरमा: भारी वर्षा को लेकर जिले में हाई अलर्ट, उपायुक्त सहित पदाधिकारियों ने जल स्रोतों का निरीक्षण किया
उपायुक्त ऋतुराज द्वारा कोडरमा प्रखंड अंतर्गत वृंदाहा जलप्रपात का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य पथ से जलप्रपात तक की पहुंच, सीढ़ियों की स्थिति, पर्यटकों के लिए संभावित सुविधाएं तथा क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं पर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही जलप्रपात के पास पर्यटकीय विकास की संभावनाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए गए।