कोडरमा: झुमरीतिलैया के सरकारी बस स्टैंड में बारिश के बाद जल जमाव से लोगों को परेशानी,बैठने के लिए शेड तक नहीं उपलब्ध #Jansamasya
झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र में स्थित सरकारी बस स्टैंड में सुविधाओं का घोर अभाव से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के बाद जल जमाव से यात्रियों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बस स्टैंड में शेड और पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है।।