कोडरमा: जेजे कॉलेज के सभागार में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन संपन्न
झारखंड चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चतुर्थ जिला सम्मेलन शनिवार को जगन्नाथ जैन महाविद्यालय, झुमरीतिलैया के सभागार में संपन्न हो गया. इससे पूर्व सदर अस्पताल से कोडरमा बाजार होते हुए हनुमान मंदिर चौक तक एक विशाल जुलूस निकाली गई. संघ के जिलाध्यक्ष विपुल कुमार ने झंडोत्तोलन किया. जहां शहीद बेदी पर नेताओं व प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया