धौलपुर: रजई खुर्द गांव के पास खेत की रखवाली कर रहे युवक की करंट लगने से हुई मौत, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया
बसई डांग थाना क्षेत्र के रजई खुर्द गांव में मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि करीब में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राम लखन (45) पुत्र विशंभर निवासी रजई खुर्द के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राम लखन रा