बेलदौर: थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित, 16 मामले आए, 6 का निष्पादन
आदर्श थाना बेलदौर परिसर में शनिवार की शाम चार बजे तक आयोजित जनता दरबार में सुनवाई के बाद छह पुराने मामले को निष्पादित कर दिया गया। जबकि नए आए सोलह मामले को पंजीकृत कर दूसरे पक्ष के लोगों को नोटिस जारी कर अगले सप्ताह सुनवाई के लिए विचाराधीन रखा गया है। जनता दरबार में मामले की सुनवाई बेलदौर सीओ अमित कुमार ने की। जबकि इस कार्य में राजस्व कर्मचारी सत्यनारायण झा,