चक्रधरपुर: कुम्भा टोली, पंपरोड, टोंकाटोला समेत अन्य स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व
चक्रधरपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के अखाड़ा स्थल पर करम डाल के समीप विधि विधान के साथ पूजा की गई।करम राजा की पूजा करने के लिए निर्जला उपवास रखकर मंगलवार शाम बहनें व पाहन करम डाल काटकर पारंपरिक गीत गाते हुए करम डाल लेकर अखाड़ा (पूजा स्थल) पहुंचे जहां विधिवत तरीके से करम डाल स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।