आज 12 फरवरी दिन गुरुवार को समय 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार राजिम कुंभ मेला के पावन अवसर पर साहू समाज द्वारा आयोजित राजिम भक्तिन माता भोग-भंडारा में कसडोल विधायक संदीप साहू और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं भोजन वितरण किया गया। भक्ति-भाव और सेवा की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में दूर-दूर से पहुंचे भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया