जबलपुर: पुलिस की नौकरी का रौब दिखाकर पति पर प्रताड़ना का आरोप, बेटी से दूर हुई मां ने एसपी से न्याय मांगा
जबलपुर में एक महिला की दर्दभरी फरियाद ने पारिवारिक विवाद को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेशमा कटारे अपनी शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचीं और पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए। रेशमा का कहना है कि उनके पति एसपी कार्यालय में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं और पिछले करीब डेढ़ साल से उन्हें अकेला छोड़ रखा है।