बंजरिया: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने की खुशी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को झालमुढ़ी खाकर हर्ष व्यक्त किया
पश्चिम बंगाल में शनिवार बीजेपी की पहली सरकार बनने की खुशी में बंजरिया बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुबह सात बजे झालमुढ़ी खाकर उत्साह मनाया। कार्यकर्ताओ ने कहा कि आज बीजेपी के लिए ऐतिहासिक दिन है। इसे हम उत्साह के रूप में त्योहार मना रहे है। बता दे कि आज ही 11 बजे ब्रिग्रेड मैदान में शुभेंदु अधिकारी बीजेपी के पहले सीएम के रूप में पीएम के उपस्थिति में शपथ लेंगे।