रांची : रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा निवासी विद्युतकर्मी राहुल कुमार (28) वर्ष, पिता स्व. विष्णु साहू की जमकर पिटाई कर दी, जिससे राहुल कुमार के माथे में गंभीर चोट आई है और शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोट आई है. राहुल का प्राथमिक इलाज बुढ़मू सीएचसी किया गया जिसके बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है. मामले पर पीड़ित राहुल ने बताया की वह पावर हाउस से निकलकर ऑफिस जा रहा था इसी क्रम में ग्राम नाउज के समीप बमने पंचायत अंतर्गत डुंडु गांव निवासी रवि कुमार पिता महजु महतो आया और कहने लगा की मेरा 9 लाख 10 हजार 663 रूपये का बिजली बिल आया है इसका कारण तुम हो, तुमने बिजली बिल जानबूझकर बढ़ाया है, इसी से विवाद होता चला गया और मामला मारपीट पर पहुंच गया, इस दौरान रवि कुमार ने अपने गांव से अन्य लोगो को भी बुला लिया और मारपीट करने लगा, जबकि मैंने कहा की एक आवेदन दे दीजिये, बिजली बिल में सुधार हो जाएगा, परंतु रवि ने सुनने से इंकार कर दिया और कहा की जेल भी जाना पड़े तो जायेंगे लेकिन तेरा हत्या के पश्चात जायेंगे, मामला बिगड़ता देख बुढ़मू पुलिस को सुचना दी गई,इस दौरान राहुल की जमकर पिटाई कर दी गई थी,जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और घायल राहुल कुमार को लाकर सीएचसी पहुंचाया, वहीं रवि और उसके अन्य सहयोगी पुलिस को देखते फरार हो गए है. मामले पर राहुल कुमार के द्वारा बुढ़मू थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
बिजली बिल बना मारपीट का कारण : क्षेत्र में अनाप सनाप बिजली बिल आने से ग्रामीणों में काफ़ी नराजगी है. जिसका नतीजा आज देखने को मिली है,गुस्से में विद्युतकर्मी राहुल कुमार की पिटाई उपभोक्ता रवि कुमार के द्वारा कर दिया गया है. बिजली बिल अनाप सनाप ऑफिस द्वारा भेजा जाता है और इसका हर्जाना स्थानीय विद्युतकर्मी को भुगतना पड़ता है आखिर इसका जिम्मेदार किसे माने, जिन्होंने बिजली बिल भेजा या जिन्होंने पहुंचाया यह गंभीर सवाल है? ऐसी स्थिति बनी रही तो घटनाएं होंगी, बिजली विभाग को इसपर विचार करना चाहिए. बिल भेजनें से पहले जाँच करनी चाहिए. बिजली बिल सही है या इसमें त्रुटि है. उपभोक्ताओ में विभाग के प्रति आक्रोश का परिणाम है की आज विद्युतकर्मी की पिटाई इस कदर की गई की उसका माथा फुट गया और वह अस्पताल में इलाजरत है!#burmunews
Burmu, Ranchi | Jun 7, 2026