आरोन: इमलिया में 6वीं संतान मृत होने पर नही मिली सहायता राशि, आंगनबाड़ी केंद्र पर डॉक्टर के वाहन और सामान में की तोड़फोड़
आरोन थाना के इमलिया मे छठवीं संतान मृत होने पर शासन से सहायता राशि न मिलने CHC आरोन में पदस्थ आयुष चिकित्सक लोकेंद्र कुशवाहा ने कार और आंगनबाड़ी केंद्र की वजन तोलने और बीपी की मशीन और कुर्सियो की तोड़फोड़ करने के धर्मेंद्र अहिरवार पर आरोप लगाए है। आयुष डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। डॉक्टर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने गए थे।