आरोन: तहसील कार्यालय आरोन में निशुल्क विधिक सलाह के लिए टेली लॉ सेवा का एसडीएम ने किया शुभारंभ
भारत सरकार न्याय विभाग के तहत टैली लॉ से कानूनी सलाह लोगों को कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से निशुल्क उपलब्ध होगी। तहसील कार्यालय आरोन में एसडीएम विकास कुमार आनंद ने निशुल्क विधिक सलाह केंद्र का शुभारंभ किया। कहा, वीडियो कॉन्फ्रेंस, टेलीफोन और चैट के माध्यम से चिन्हित श्रेणी के पक्षकार वकीलों से कानूनी सलाह निशुल्क प्राप्त कर सकते है।