आरोन: रूसल्ला गांव में खेत पर घास काटने गई महिला की करंट लगने से हुई, मौत जांच में जुटी पुलिस
आरोन थाना क्षेत्र के रूसल्ल गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। आरोन थाना पुलिस ने बताया, मृतक महिला सुमन बाई पत्नी लखन रघुवंशी दोपहर में अपने खेत पर घास काट रही थी। इसी दौरान उनको करंट लग गया और मौके पर मौत हो गई। मृतक महिला के शव परीक्षण आरोन अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।