आरोन: आजीविका भवन आरोन में दिव्यांग और वरिष्ठ जनों को सहायक उपकरण प्रदान करने लगा शिविर, 35 हितग्राहियों को किया चयनित
आरोन के आजीविका भवन में 5 अगस्त को सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन विभाग ने एनएफएल सीएसआर योजना के तहत दिव्यांग और वरिष्ठ जनों को सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु शिविर लगाया। 35 दिव्यांग और वरिष्ठ जनों को उपकरण प्रदान करने हेतु शिविर में चयनित किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ, सीएमओ, खंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी एवं चिकित्सक मौजूद रहे।