आरोन: आरोन नगर में बायपास रोड स्थित दुकान में हुई चोरी, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
आरोन में बायपास रोड पर डीजे की दुकान में चोरी हो गई फरियादी हिम्मत सिंह धाकड़ ने आरोन थाना पुलिस को बताया राकेश अहिरवार की पार्टनरी में डीजे साउंड की दुकान बायपास रोड आरोन पर है। बीती रात दुकान बंद करके घर आ गए। सुबह देखा तो शटर टूटी थी। क्राउन कंपनी की 3 मास्पिट 5500 वाट, 1 N लेव्स कंपनी की x7 मॉसफेट चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।